उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल स्थित हल्द्वानी शहर, जिसे कुमांऊ के प्रवेश द्वार के रुप में भी जाना जाता है, वर्तमान समय में आम जनभागीदारी से बहुआयामी विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। शहर के बढते शहरीकरण के बावजूद नगर निगम, हल्द्वानी नागरिकों को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने में निरन्तर अग्रसर है। शहर की बड़ती जनसंख्या व पर्यटकों का अवागमन शहर होने केे कारण साफ-सफाई ंहमेशा से चुनौतीपूर्ण विषय रहा है। इसके कुशल प्रबन्धन में श्री नरेन्द्र मोदी, मा. प्रधानमंत्री, भारत सरकार की परिकल्पना ‘स्वच्छ भारत मिशन’ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। इस महत्वाकांक्षी मिशन के सफल कार्यान्वयन में श्री पुष्कर सिंह धामी, मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड का कुशल मार्गदर्शन रहा है।
‘स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी’ के स्वप्न को साकार करने व आमजन की नगर निगम तक पहुंच सुगम करने के उद्देश्य से डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, मा. महापौर व श्री पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर,2022 को ‘प्रोजेक्ट बैंणी सेना’ का शुभारम्भ किया गया। इस नवाचार के तहत डे.एन.यू.एल.एम. के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की 570 महिलाओं को वार्ड अनुसार 57 वार्डो का दायित्व सौंपा गया है। ‘बैंणी सेना’ द्वारा एक सेतु के रुप में वार्डो में सम्पूर्ण स्वच्छता निगरानी, डोर-टू-डोर कूडा कलैक्शन कार्य निगरानी, गलियों/नालियों/सड़कों की सफाई निगरानी, प्लांिस्टक उन्मूलन व सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध, मासिक यूजर चार्ज की वसूली के साथ-साथ नियमित जन जागरुकता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। बैंणी सेना की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
‘प्रोजेक्ट बैंणी सेना’ के क्रियान्वयन उपरान्त स्रोत से कूड़े का एकत्रीकरण, परिवहन तथा कार्मिक कार्य गुणवत्ता व शहर की स्वच्छता में सुधार स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है। साथ ही नगर निगम की सेवा के एवज यूजर चार्ज कलेक्शन में 06 लाख से बढ़कर 35 लाख की अकल्पनीय बढोत्तरी हुई है। यूजर चार्जेज कलेक्शन के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाली 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि महिला सशक्तीकरण व उनके आर्थिक समृद्धिकरण में अहम अवसर प्रदान कर रहा है।
आज हल्द्वानी शहर में बैंणी सेना के माध्यम से आमजन की भागीदारी में उत्साहजनक वृद्धि हुई है और वे सुगमता से अपनी शिकयतें व सुझाव नगर निगम, हल्द्वानी तक पहंुचा पा रहे हैं। बैंणी सेना का स्वच्छता सम्बन्धी कार्यो में समावेश निश्चित ही ‘स्वच्छ हल्द्वानी-सुन्दर हल्द्वानी’ की परिकल्पना का पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।
Our Documentry Videos
Press Release



